
गूंज, देहरादून। देश की राजनीति में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल को लेकर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस खबर के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
उत्तराखंड के लिए राज्यपाल की नियुक्ति महत्वपूर्ण संवैधानिक घटनाक्रम है। राज्यपाल प्रदेश में संवैधानिक व्यवस्था के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं। राज्य सरकार और राजभवन के बीच समन्वय, विधानसभा से पारित विधेयकों पर संवैधानिक प्रक्रिया तथा विश्वविद्यालयों से जुड़े दायित्वों में राज्यपाल की अहम भूमिका रहती है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रजमोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को मंच पर सुनाई खरी – खोटी
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद
माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की बनबसा शाखा का हुआ गठन, सरिता अध्यक्ष और मंजू बनी सचिव, आरटीआई एक्टिविस्ट विनय शुक्ला को बनाया गया समिति का सलाहकार