
गूंज, चम्पावत। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर नया विवाद हो गया है। वो उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में पहुंचे थे। स्टेज से गाना गाकर वहां मौजूद जनता को एंटरटेन कर रहे थे, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल सीधे मंच पर पहुंच गए।
दलेर मेहंदी के शराब के नशे में गाना गाने को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल ने आपत्ति जताई। उन्होंने सिंगर को कार्यक्रम बीच में रोकने के लिए कहा। मंत्री ने मंच पर सरेआम दलेर मेहंदी को फटकार लगाते हुए कहा कि दलेर मेहंदी जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
सुबोध उनियाल ने मंच पर पहुंचकर कहा कि यहां मां दुर्गा की आराधना और नवरात्र का धार्मिक आयोजन हो रहा है। ऐसे पावन अवसर पर शराब के नशे में कार्यक्रम प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने दलेर मेहंदी से कहा कि आप शराब पीकर गाना गा रहे हैं, अच्छी बात नहीं है। आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे। आपको इस मंच का सम्मान करना चाहिए था। आपने इतनी ज्यादा पी रखी है कि आपसे बोला नहीं जा रहा है. इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया, ताकि हमारे लोग एंटरटेन हो। लेकिन आप तो उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं।
More Stories
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद
माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की बनबसा शाखा का हुआ गठन, सरिता अध्यक्ष और मंजू बनी सचिव, आरटीआई एक्टिविस्ट विनय शुक्ला को बनाया गया समिति का सलाहकार
11.43 करोड़ से संवरेगा ककरालीगेट-ठूलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग, श्रद्धालुओं का सफर होगा सुगम, पहली किश्त के रूप में 4.57 करोड़ की धनराशि अवमुक्त