टनकपुर में डांडिया की धूम, महिलाओं ने उत्साह के साथ किया गरबा, नवयुवक रामलीला कमेटी के दशहरा महोत्सव में सजी रंगारंग शाम, विनी अग्रवाल बनीं लकी ड्रॉ की विजेता

Advertisement

गूंज, चम्पावत। नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं के लिए डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए संगीत की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निशा वर्मा उपस्थित रहीं। डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने महोत्सव की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनीषा ट्रेंड्स और पपीहा ब्यूटी पार्लर ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में कोरियोग्राफर सुची अग्रवाल रहीं, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी कल्पना आर्या और आराधना गुप्ता ने निभाई। कार्यक्रम निर्देशन प्रतिभा अग्रवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सुषमा गुप्ता, जूही गुप्ता, गीता गुप्ता, बिंदु बत्रा, पूनम कोहली और रितु शुक्ला ने सहयोग दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में विनी अग्रवाल विजेता रहीं।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें