
गूंज, चम्पावत। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मवेशियों में फैल रहे संक्रामक रोग लम्पी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद चम्पावत की सीमाओं के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के आवागमन और परिवहन पर 25 सितम्बर 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
पशुपालन अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन द्वारा Prevention & Control of Infectious & Contagious Diseases of Animal Act, 2009 की धारा-6 के तहत जारी अधिसूचना के क्रम में यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार जनपद के सभी क्षेत्रों में अंतरराज्यीय एवं अंतरजनपदीय स्तर पर गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं के परिवहन व आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी।
इसके अलावा पशुओं से संबंधित प्रदर्शनियों के आयोजन तथा पशुओं को एकत्र करने वाली गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन का उद्देश्य संक्रामक रोग के संभावित प्रसार को रोकना और पशुधन को सुरक्षित रखना है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशुपालकों और आम जनता से अपील की गई है कि लम्पी स्किन डिजीज के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और प्रतिबंधित अवधि में पशुओं के आवागमन एवं एकत्रीकरण से संबंधित गतिविधियों से दूर रहें।
More Stories
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश
वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को भूमिधरी अधिकार पाने का एक और मौका, समयावधि में हुआ विस्तार, तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी
नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार