
गूंज, चम्पावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26 सितम्बर, 2026 को जनपद चम्पावत के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
जनपद में अतिवृष्टि के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी ने कहा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 26 सितम्बर, 2026 (शनिवार) को जनपद चम्पावत के अंतर्गत कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि व्यापक छात्रहित और शैक्षणिक निरंतरता को बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन माध्यम से संपादित किया जाएगा।
उन्होंने इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, चम्पावत को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
More Stories
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश
वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को भूमिधरी अधिकार पाने का एक और मौका, समयावधि में हुआ विस्तार, तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी
नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार