
गूंज, उधम सिंह नगर। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में कथित तौर पर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की टीम ने एक चेयरमैन और एक महिला समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।
मौके पर एसडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम ऋचा शर्मा, तहसीलदार समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम द्वारा पूरे प्रकरण की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार हिरासत में लिए गए संदिग्धों से कथित फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने, संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया और मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित प्रमाण पत्र कहां और किस प्रक्रिया के तहत तैयार किए गए।
प्रशासन को आशंका है कि मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इसी को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। टीम दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच के साथ ही इन्हें तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। प्रशासन की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है। अधिकारियों की पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद प्रकरण का विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।
More Stories
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश
वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को भूमिधरी अधिकार पाने का एक और मौका, समयावधि में हुआ विस्तार, तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी
नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टनकपुर में 114 ग्राम स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार