
गूंज, नैनीताल। नैनीताल जिले के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता एवं प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
गिरजा शंकर जोशी चम्पावत जिले में भी जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके कार्यकाल के दौरान पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
चम्पावत जिले में भी जोशी के निधन की सूचना से पत्रकारों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों में शोक की भावना है। लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली को याद करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
More Stories
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश
वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को भूमिधरी अधिकार पाने का एक और मौका, समयावधि में हुआ विस्तार, तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी
नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार