
गूंज, चम्पावत। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में यदि उत्तराखण्ड का कोई नागरिक फंसा है अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी है, तो उसकी सहायता के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे किसी उत्तराखण्ड निवासी अथवा परिचित के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित स्थान एवं उपलब्ध अन्य जानकारी साझा करने से त्वरित समन्वय एवं सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316 तथा 8218867005 हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा आपदा संबंधी सूचना केवल अधिकृत माध्यमों से साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।
More Stories
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश
वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को भूमिधरी अधिकार पाने का एक और मौका, समयावधि में हुआ विस्तार, तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी
नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार