
गूंज, चम्पावत। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और बारिश की आशंका को देखते हुए लायंस क्लब टनकपुर की ओर से आयोजित होने वाले मेले की तिथियों में बदलाव किया गया है। पहले यह मेला 30 और 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होना निर्धारित था, लेकिन खराब मौसम के चलते आयोजन को स्थगित कर नई तिथियां घोषित की गई हैं।
मेले की तिथि में बदलाव के सम्बन्ध जानकारी देते हुए क्लब की ओर से बताया गया कि मेला 31 अक्टूबर और एक नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और कार्यक्रम बेहतर तरीके से संपन्न हो सके।
लायंस क्लब ने क्षेत्रवासियों एवं मेले में पहुंचने वाले सभी लोगों से नई निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। साथ ही सभी से मेले में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
More Stories
107.35 करोड़ रुपये से संवर रहा शारदा घाट, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर होंगी सुविधाएं
जिला स्तरीय अंडर – 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का लोहाघाट बना विजेता, फाइनल मुकाबले में टनकपुर को दी शिकस्त
उत्तराखण्ड के एक विधायक ने जान का खतरा बताते हुए की सुरक्षा की माँग, राज्यपाल को लिखा पत्र, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप