
गूंज, चम्पावत। दीपावली से पहले विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के अनुरक्षण कार्य के चलते शुक्रवार, 30 अक्टूबर को टनकपुर और बनबसा के संपूर्ण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के विद्युत वितरण खंड चम्पावत के अनुसार, सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बंद रहेगी।
विभाग के मुताबिक, यूजेवीएन लिमिटेड लोहियाहेड, खटीमा की ओर से दीपावली पूर्व अनुरक्षण के तहत 132/33 केवी स्विचयार्ड तथा लोहियाहेड से बनबसा तक संबंधित फीडरों पर आवश्यक कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते 33/11 केवी विद्युत उपस्थान टनकपुर एवं बनबसा से संचालित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से करने और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग ने विशेष रूप से इन्वर्टर और जनरेटर का उपयोग करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा है।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द