
गूंज, देहरादून। शासन ने खटीमा निवासी दिनेश सिंह मंगला को एक बार फिर कार्बेट टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ वार्डन (वन्य जीव प्रतिपालक) के पद पर तैनात किया है। गुरुवार को प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए।
दिनेश सिंह मंगला पूर्व में भी कार्बेट टाइगर रिजर्व में इस महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए शासन ने दोबारा उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त वन्य जीव प्रतिपालक दिनेश सिंह मंगला ने नियुक्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्बेट रिजर्व क्षेत्र में अवैध शिकार (पोचिंग) पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा एवं उनमें सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
मंगला ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। किसी भी हादसे की स्थिति में पीड़ित पक्ष को त्वरित मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक आकलन एवं प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
दिनेश सिंह मंगला को दोबारा कार्बेट टाइगर रिजर्व का वन्य जीव प्रतिपालक बनाए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा मंगला को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
More Stories
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बनबसा और टनकपुर में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश, वेतन सीधे बैंक खातों में देने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर, मृतक आश्रित नियुक्ति व लंबित पदोन्नति के मामलों में तेजी लाने के निर्देश
वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों को भूमिधरी अधिकार पाने का एक और मौका, समयावधि में हुआ विस्तार, तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी
नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार