
गूंज, देहरादून। उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अहम घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए टैबलेट खरीदने के लिए पैसे दिए जाएंगे।
धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान के तहत चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद के दौरान यह घोषणा की। इस दौरान धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा प्रणाली को भविष्य की जरूरत के हिसाब से बदल रही है और छात्रों को तकनीक से जोड़ने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी कि ‘छात्र-छात्राओं की मांग के अनुरूप राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि तकनीक और ज्ञान अर्जित करने के नए अवसर हमारे युवाओं तक और अधिक सहजता से पहुंच सकें। युवाओं की नई सोच, बड़े सपने और आत्मविश्वास ही नए और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं।’
More Stories
नवयुवक रामलीला कमेटी के दशहरा महोत्सव के लकी ड्रॉ में राजेंद्र गड़कोटी ने जीती सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर