
गूंज, चम्पावत। पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में बनबसा थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं ढाबों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मिले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान होटल एवं ढाबों में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए छह व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही होटल संचालक के विरुद्ध भी धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।
पुलिस ने होटल एवं ढाबा संचालकों को निर्देश दिए कि उनके प्रतिष्ठानों में आने वाले व्यक्तियों का आवश्यक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि होटल, ढाबा एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस ने संचालकों को सुरक्षा एवं सत्यापन संबंधी नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।
More Stories
डायट लोहाघाट में ‘कौशलम’ प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, शिक्षकों को सिखाए 21वीं सदी के कौशल
एबीवीपी बनबसा ने आयोजित किया ‘उदय 2026’, लगभग 200 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, नृत्य, अभिनय, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; कोमल बनीं मिस फ्रेशर और मिलन सोनकर चुने गए मिस्टर फ्रेशर
एनएचपीसी के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजा महोत्सव, रावण-मेघनाथ-कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन