किच्छा और सिरौली कला में कांग्रेस की जीत पर टनकपुर में जश्न

Advertisement

गूंज, चम्पावत। किच्छा और सिरौली कला नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर टनकपुर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह तथा सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रशीदा बेगम की जीत पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। दोनों निकायों के मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों पर भरोसा जताकर लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि किच्छा और सिरौली कला की जनता का जनादेश कांग्रेस के प्रति विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के साथ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी ने दोनों निकायों के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, नीरज मिश्रा, साहिल गिरी, रुपेश सक्सेना, आदिल, आशिफ खान, सौरभ गिरी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें