बाजपुर में कथित फर्जी प्रमाण पत्र प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, एक चेयरमैन सहित पांच संदिग्ध हिरासत में

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, उधम सिंह नगर। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में कथित तौर पर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की टीम ने एक चेयरमैन और एक महिला समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।

मौके पर एसडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम ऋचा शर्मा, तहसीलदार समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम द्वारा पूरे प्रकरण की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार हिरासत में लिए गए संदिग्धों से कथित फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने, संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया और मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित प्रमाण पत्र कहां और किस प्रक्रिया के तहत तैयार किए गए।

प्रशासन को आशंका है कि मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इसी को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। टीम दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच के साथ ही इन्हें तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। प्रशासन की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है। अधिकारियों की पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद प्रकरण का विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें