चंपावत में दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, कनिष्ठ वर्ग के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। चंपावत विकासखंड में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का बुधवार (23 सितंबर) को भव्य शुभारंभ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत में हुआ। पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की छ प्रतियोगिताएं (श्लोक पाठ, संस्कृत नाटक, संस्कृत नृत्य, संस्कृत भाषण, समूह गान, वाद-विवाद) आयोजित की गई, जिसमें चम्पावत विकासखंड के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोरा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. भुवन चंद जोशी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. कीर्ति वल्लभ शकटा तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी नरियाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेद सिंह बिष्ट ने की।

प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत, राजकीय इंटर कॉलेज दयारतोली, राजकीय इंटर कॉलेज धौन, राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी, विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर, कुर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय चंपावत, केंद्रीय विद्यालय चंपावत और उदयन इंटरनेशनल स्कूल शामिल रहे।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अँचला बोरा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान की जननी है। इसे जन-जन तक पहुँचाने और नई पीढ़ी में इसके प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर होना आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि डॉ.भुवन चंद जोशी ने कहा कि संस्कृत मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत समृद्ध विचार पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के अध्ययन से भारतीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी चंपावत भारत जोशी उपस्थित हुए। उन्होंने कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

“संस्कृत भाषा के प्रति ग्रामीण व दूरस्थ विद्यालयों के बच्चों का यह उत्साह सराहनीय है। भाषा के संवर्धन के साथ-साथ यह मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभी प्रतिभागी और मार्गदर्शक शिक्षक बधाई के पात्र हैं।” खंड संयोजक संतोष तिवारी ने बताया कि 24 सितंबर को वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में कमल जोशी, ओम प्रकाश जोशी, हरिशंकर गहतोड़ी,  श्यामश्रवा आर्य, प्रशांत तिवारी, नीरज जोशी, पंकज पांडे, नवीन पुनेठा, नवीन जोशी, गणेश जोशी, बसंत वल्लभ जोशी, सोनी भट्ट, लीला बिष्ट एवं हीरा वल्लभ पांडे, चंद्र शेखर जोशी अन्य शिक्षक शामिल रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें