घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, टनकपुर पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। टनकपुर के मनिहारगोठ क्षेत्र में घर में घुसकर सोने की झुमकी और नकदी चोरी करने के मामले का टनकपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी सोने की झुमकी और एक हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को मनिहारगोठ निवासी हफीजन खातून पत्नी असलम हुसैन ने कोतवाली टनकपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर करीब एक तोला वजन की सोने की कान की झुमकी और 11,200 रुपये नकद चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0 59/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर को निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर 23 सितंबर 2026 को हजाराबाग में रेलवे पटरी के किनारे से तीन आरोपियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान अली उर्फ मुन्ना कोड़ी पुत्र निसार अली, निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर, आसिफ हुसैन पुत्र आबिद हुसैन, निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर, मुकेश कुमार उर्फ मुक्कू पुत्र चन्दर राम, निवासी समर वाली गली, मनिहारगोठ के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से एक जोड़ी पीली धातु की झुमकी, वजन करीब एक तोला, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये के साथ 1000 रुपये नकद भी बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, कोतवाली टनकपुर, हेड कांस्टेबल गोविन्द प्रसाद, कोतवाली टनकपुर, कांस्टेबल दीपक रावत, कोतवाली टनकपुर तथा कांस्टेबल नासिर हुसैन, एसओजी शामिल रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें