22 सितम्बर को इस क्षेत्र में रहेगा अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, उधम सिंह नगर। नगर पालिका परिषद किच्छा और सिरौलीकलां के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को होने वाले मतदान को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 सितंबर को संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में निवास करने वाले शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों के साथ कारीगरों और मजदूरों को मतदान के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें