
गूंज, चम्पावत। गणेश चतुर्थी के अवसर पर टनकपुर के वार्ड नंबर 9 घसीयारामंडी में भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से स्थापित की गई। पत्रकार विनोद पाल ने अपने निज निवास पर लगातार पांचवीं बार गणेश प्रतिमा की स्थापना की।
गणेश प्रतिमा स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मुख्य यजमान विनोद पाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना श्रद्धा और आस्था के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि संकल्प के अनुसार 11वें दिन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितंबर को मां शारदा घाट पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।
उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि विघ्नहर्ता श्री गणेश सभी क्षेत्रवासियों, जनपदवासियों एवं देशवासियों के जीवन से सभी विघ्न-बाधाएं दूर करें तथा सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
27 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन, पं दीपक चंद्र पाटनी ने दी जानकारी