किच्छा नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का विधायक तिलकराज बेहड़ ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, उधम सिंह नगर। कांग्रेस के किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के चुनाव प्रचार अभियान के तहत विधायक तिलक राज बेहड़ ने सोमवार को फीता काटकर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यालय के उद्घाटन के बाद विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह साफ सुथरी छवि के प्रत्याशी हैं और हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजेश प्रताप सिंह क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं तथा आम लोगों की समस्याओं को करीब से समझते हैं।

विधायक बेहड़ ने कहा कि नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए जनता को राजेश प्रताप सिंह सहित कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

कार्यालय उद्घाटन से पूर्व विधायक बेहड़ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया तथा उन्हें नमन किया।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रात कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 20 हाथीखाना, वार्ड नंबर 9 रेलवे कॉलोनी तथा वार्ड नंबर 8 बंडिया में जनसंपर्क किया।

इस दौरान विधायक बेहड़ ने क्षेत्रवासियों से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही वार्ड सभासद प्रत्याशियों गुरप्रीत सिंह पोला, कलावती एवं देवकीनंदन के पक्ष में भी वोट मांगते हुए कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोली, ओमप्रकाश दुआ, छोटे लाल कोली, भजन सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, दिलीप सिंह बिष्ट, राजू कश्यप, नंदलाल, जमील अहमद, इसाक अहमद, अशोक सीडाना, संतोष ठाकुर, शिबू सक्सेना, सुखचैन सिंह, कर्मजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें