पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, जी बी पंत वेलफेयर फाउंडेशन सदस्यों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प, उपजिला चिकित्सालय में मरीजों को वितरित किए फल

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन (रजि.), टनकपुर की ओर से फाउंडेशन कार्यालय में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन, विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा फाउंडेशन को निरंतर ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।

इसके उपरांत जयंती कार्यक्रम के उपलक्ष्य में फाउंडेशन की ओर से उपजिला अस्पताल टनकपुर में मरीजों को फल वितरित किए गए। फाउंडेशन सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, संरक्षक भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र भट्ट, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष बसंत पुनेठा, उपाध्यक्ष हंसा जोशी, सूरज भारद्वाज, उप सचिव कल्पना चंद, सदस्य भागीरथी पंत, पद्मिनी दयाल, बबीता पुनेठा, नीतू सिंह, प्रीतम सिंह, महेश पाठक और गीता सती सहित सरकारी अस्पताल के चिकित्सक, नर्स एवं प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें