
गूंज, नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई और संभावित फैसले से पहले स्थानीय पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल ने अपनी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिहाज से क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे – चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, वही निगरानी रखने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
प्रशासन की विशेष नजर रेलवे की 30 हेक्टेयर भूमि पर बने लगभग 3500 भवनों पर टिके इस संवेदनशील मामले पर है। फैसले की घड़ी पास आते ही बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है।
बता दें कि यह विवाद हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की लगभग 30 हेक्टेयर (करीब 78 एकड़) जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ा हुआ है। पहले हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। यहां हजारों परिवारों के पुनर्वास और मालिकाना हक को लेकर सुनवाई चल रही है। फैसले से हजारों परिवारों और रेलवे दोनों का भविष्य तय होना है।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
समय रहते कराना होगा जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, वरना उठानी पड़ेगी दिक्कत, 1 अक्टूबर से बदलेंगे पंजीकरण के नियम