बनबसा: भारी बारिश के बीच धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी, मीना बाजार बनबसा के तत्वावधान में रविवार, 6 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश गोस्वामी ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी विजय अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत बनबसा की अध्यक्ष रेखा देवी, दीपक रजवार एवं जीवन सिंह नेगी संरक्षक के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट एवं सम्मानित अतिथियों में अभिषेक गोयल, पचपकरिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जसवंत बसेड़ा, उप ग्राम प्रधान इंदर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह भंडारी, सभासद लक्ष्मी कश्यप, मनोज कुमार कश्यप, ग्राम प्रधान गुदमी भरत प्रसाद सहित मुकेश एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महोत्सव में राधा-कृष्ण की झांकी, शिव-पार्वती की झांकी, शिव तांडव, सुदामा चरित्र सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। स्थानीय कलाकारों ने नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर उत्साहवर्धन किया।

विभिन्न प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।

महोत्सव को सफल बनाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी की पूरी कार्यकारिणी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कमेटी अध्यक्ष राजेश कश्यप, उपाध्यक्ष मंगेश कश्यप, महामंत्री शंकर भंडारी एवं कोषाध्यक्ष राहुल कश्यप के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला।

कार्यकारिणी में छोटे लाल गंगवार एवं सचिन रस्तोगी महासचिव, चाचा चौधरी, चन्द्रेश शर्मा एवं अजय कश्यप प्रचार मंत्री, रौनक त्रिवेदी, आशीष गुप्ता एवं करन गंगवार उपसचिव तथा अंकित कश्यप, राहुल रस्तोगी एवं सर्वेश कश्यप संगठन मंत्री के रूप में शामिल रहे।

भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी और उनके उत्साह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को यादगार बना दिया। आयोजक समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बनबसा की जनता, अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों तथा कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें