
गूंज, चम्पावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिफिन टॉप के समीप सोमवार को कार और कैंटर की आमने सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि चंपावत से टनकपुर की ओर आ रही कार संख्या UK 06 AZ 3081 और टनकपुर से चंपावत की दिशा में जा रहे कैंटर संख्या UK 04 CC 9399 मोड पर आपस में टकरा गए। दुर्घटना के वक्त कार में तीन व्यक्ति सवार थे।
मामले में उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कार में सवार दीपक थापा (35) पुत्र राजकुमार थापा, निवासी खटीमा तथा हरीश गुरुंग (38) पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी खटीमा चोटिल हो गए हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
कार में सवार तीसरे व्यक्ति मनोज चंद (39) पुत्र जगत चंद, निवासी खटीमा पूर्णतः सुरक्षित हैं।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द