टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमने-सामने कार और कैंटर की टक्कर, दो घायलो का अस्पताल में चल रहा इलाज

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिफिन टॉप के समीप सोमवार को कार और कैंटर की आमने सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि चंपावत से टनकपुर की ओर आ रही कार संख्या UK 06 AZ 3081 और टनकपुर से चंपावत की दिशा में जा रहे कैंटर संख्या UK 04 CC 9399 मोड पर आपस में टकरा गए। दुर्घटना के वक्त कार में तीन व्यक्ति सवार थे।

मामले में उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कार में सवार दीपक थापा (35) पुत्र राजकुमार थापा, निवासी खटीमा तथा हरीश गुरुंग (38) पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी खटीमा चोटिल हो गए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

कार में सवार तीसरे व्यक्ति मनोज चंद (39) पुत्र जगत चंद, निवासी खटीमा पूर्णतः सुरक्षित हैं।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें