घाट – पनार रोड में कार पर गिरा पत्थर, चार घायल

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। जनपद चम्पावत के तहसील बाराकोट क्षेत्र में एनएच-309 स्थित घाट-पनार रोड पर सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चम्पावत को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या UK05TA-2878 दुर्घटना का शिकार हुई। राजस्व टीम के अनुसार कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो अन्य घायल बताए गए। एक व्यक्ति की स्थिति सामान्य रही। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व टीम, एसडीआरएफ टीम, 108 सेवा और चिकित्सा विभाग को अलर्ट किया गया। प्रशासन के निर्देश पर संबंधित टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व कर्मियों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया।

घटना का समय करीब 12 बजे बताया गया है। हादसे में किसी व्यक्ति की मृत्यु की सूचना नहीं है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें