टनकपुर: पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में 244 ग्राम MDMA के साथ तीन गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में STF एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर सूचना विकसित की। सूचना के आधार पर टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान, आशीष और अभिषेक, तीनों निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA और एक TVS मोटरसाइकिल बरामद की है।

STF के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच का उद्देश्य इस कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाना है।

कार्रवाई में STF एंटी नारकोटिक्स टीम के निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक विपिन जोशी, विनोद जोशी व जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार व वीरेंद्र चौहान तथा आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम में निरीक्षक चेतन रावत, उपनिरीक्षक जितेंद्र बिष्ट और हेड कांस्टेबल कमल कुमार शामिल रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें