श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भारत विकास परिषद आयोजित कराएगा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। भारत विकास परिषद की टनकपुर शाखा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 2 सितंबर (बुधवार) को शाम 4 बजे बिजन पब्लिक स्कूल, टनकपुर में होगा।

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता में बच्चे विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक पात्रों की वेशभूषा में प्रतिभाग करेंगे।

परिषद की टनकपुर शाखा के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी अभिभावकों एवं बच्चों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने की अपील की।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें