टनकपुर में भारत विकास परिषद ने आयोजित कराई ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता, 1070 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। भारत विकास परिषद द्वारा सोमवार को अध्यक्ष भुवन चंद जोशी की अध्यक्षता में ‘भारत को जानो’ लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 15 विद्यालयों के कुल 1070 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इनमें जूनियर वर्ग के 673 तथा सीनियर वर्ग के 397 विद्यार्थी शामिल रहे।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान एवं भारत से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। परिषद के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग एवं उत्साह के साथ अपनी भूमिका निभाई। वहीं, सभी विद्यालयों के अध्यापकों ने भी प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष रुचि एवं सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के संयोजक अंकुर टंडन ने बताया कि लिखित प्रतियोगिता के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी प्रतियोगिता के दूसरे चरण में होने वाली मौखिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में परिषद के सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, महिला सहभागिता प्रमुख कल्पना अग्रवाल, संरक्षक राजीव कुमार आर्य सहित दीपक शारदा, कैलाश गहतोडी, राजीव अग्रवाल, रवि प्रजापति, शशांक अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नवल किशोर तिवारी, दीपक जैन, गिरीश शर्मा, अनुपम शर्मा, राधेश्याम, ऋषि उपाध्याय, मनुश्रवा आर्य, अनीता शारदा, छवी गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, विम्मी आर्या, सरिता गर्ग एवं शिखा शारदा सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें