
गूंज, चम्पावत। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने के बावजूद टनकपुर में इस व्यवस्था के उल्लंघन का मामला सामने आया है। हल्द्वानी डिपो के वाहन संख्या UK 06 PA 1764 के चालक-परिचालक पर महिला यात्रियों को देखकर बस नहीं रोकने तथा बस का गेट बंद रखने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे उक्त बस टनकपुर बस अड्डे से रवाना हुई। आरोप है कि रक्षाबंधन के अवसर पर निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए बस का इंतजार कर रही महिलाओं को देखकर चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया। वहीं, परिचालक द्वारा बस का गेट बंद रखा गया।
इस मामले को लेकर संबंधित लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर महिलाओं के लिए सरकार द्वारा दी गई निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को मिलना चाहिए। यदि चालक-परिचालक द्वारा जानबूझकर महिला यात्रियों को बस में नहीं बैठाया गया है तो यह सरकारी व्यवस्था की अवहेलना है।
एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड परिवहन निगम के संबंधित अधिकारियों को जानकारी देते हुए बस के चालक-परिचालक के खिलाफ जांच कर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि बस क्यों नहीं रोकी गई और महिला यात्रियों को यात्रा से वंचित क्यों किया गया।
More Stories
परिवहन निगम की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
टनकपुर में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा भव्य दशहरा महोत्सव
समय रहते कराना होगा जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, वरना उठानी पड़ेगी दिक्कत, 1 अक्टूबर से बदलेंगे पंजीकरण के नियम