बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत जिला पुनः प्रदेश में फिर अव्वल, जुलाई माह की रैंकिंग में प्राप्त किए 91.67 प्रतिशत अंक

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की सतत समीक्षा व प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन के फलस्वरूप जनपद चम्पावत ने केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में पूरे राज्य में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

जनपद ने विकासपरक प्राथमिकताओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के बल पर जुलाई 2026 की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

शासकीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के जुलाई माह की प्रगति रिपोर्ट में चम्पावत जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 39 निर्धारित मदों में से 35 मदों में सर्वोत्कृष्ट ‘A’ श्रेणी प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, जिले ने 2 मदों में ‘B’ श्रेणी, 0 मद में ‘C’ श्रेणी तथा 2 मदों में ‘D’ श्रेणी दर्ज की है। इस प्रकार, जनपद ने कुल 120 अंकों के सापेक्ष 110 अंक अर्जित करते हुए 91.67 प्रतिशत के शानदार प्रदर्शन के साथ राज्य स्तर पर पहला स्थान बरकरार रखा है। इस तालिका में पिथौरागढ़ (88.03%) दूसरे स्थान पर तथा नैनीताल (85.37%) तीसरे स्थान पर रहे हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का मुख्य ध्येय जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख योजनाओं की अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ विकास कार्यों की गति को निरंतर बनाए रखा जाए ताकि चम्पावत जिला विकास के प्रत्येक मानक पर अग्रणी बना रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें