रोडवेज कर्मचारियों के दो माह के लंबित वेतन को लेकर मजदूर संघ ने मंडलीय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, टनकपुर। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के दो माह से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किए जाने की मांग की है। संघ ने इस संबंध में मंडलीय प्रबंधक टनकपुर डीपो को ज्ञापन देते हुए एक सप्ताह के भीतर लंबित वेतन का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की है।

संघ के क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता ने ज्ञापन में कहा कि निगम में कार्यरत कर्मचारियों को विगत दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन-यापन का मुख्य आधार है। लगातार वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। बच्चों की फीस, मकान का किराया, बिजली-पानी के बिल, ऋण की किस्त, चिकित्सा और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद कर्मचारी परिवहन निगम की सेवाओं को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संचालित कर रहे हैं। संघ ने प्रबंधन से मांग की कि दो माह के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने के साथ ही प्रत्येक माह निर्धारित समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों के दो माह के वेतन का एकमुश्त भुगतान नहीं किया गया तो उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संघ ने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों और निगम का कार्य प्रभावित होने की जिम्मेदारी संबंधित निगम प्रबंधन की होगी।

मजदूर संघ द्वारा ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के कैंप कार्यालय टनकपुर, परिवहन निगम मुख्यालय देहरादून, श्रमायुक्त हल्द्वानी, जिलाधिकारी चम्पावत, एआरएम टनकपुर तथा संघ के प्रदेश पदाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें