टनकपुर में सिडकुल स्थापना को लेकर संयुक्त टीम ने किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की घोषणा के अनुपालन में टनकपुर क्षेत्र में सिडकुल (SIDCUL) की स्थापना की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग तथा सिडकुल के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम द्वारा प्रस्तावित भूमि का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान फागपुर बीट संख्या 15 एवं 16 के अंतर्गत लगभग 30 हेक्टेयर भूमि को सिडकुल की स्थापना हेतु चिह्नित किया गया।

स्थल सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रस्तावित भूमि का अधिकांश भू-भाग खुला हुआ है और यहाँ वृक्षों की संख्या तथा उनका घनत्व न्यूनतम है। उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियां औद्योगिक विकास की दृष्टि से अनुकूल हैं।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम में उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक सुमेधा पंत, उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा, सिडकुल पंतनगर के कनिष्ठ अभियंता मुकेश मंडल तथा सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज तिवारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें