छीनीगोठ तल्ली ग्राम पंचायत की भूमि संबंधी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांगा मुलाकात का समय

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, टनकपुर। ग्राम पंचायत छीनीगोठ तल्ली की ओर से ग्राम पंचायत की भूमि संबंधी समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। ग्राम प्रधान एवं कुमाऊं मंडल महामंत्री, ग्राम प्रधान संगठन इन्द्रदेव विश्वकर्मा ने नेतृत्व में बुधवार को टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है।

पत्र में कहा गया है कि ग्राम सभा का गठन हुए लगभग 25 वर्ष हो चुके हैं और पिछले करीब 22 वर्षों से ग्राम प्रधान एवं वार्ड सदस्यों की नियुक्ति होती रही है। पत्र के अनुसार, जिला अधिकारी द्वारा 10 नवंबर 2008 को छीनीगोठ, छीनी तल्ली एवं छीनी मल्ली के संबंध में संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई थी। बैठक में अंतिम फैसला काश्तकारों के हक में दिए जाने का उल्लेख पत्र में किया गया है।

पत्र में आगे बताया गया कि इसके बाद वन विभाग द्वारा लंबे समय बाद संबंधित केस वापस लिए गए। पत्र में इंद्रदेव विश्वकर्मा ने कहा कि मामले को लेकर उनके द्वारा 4 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में एक फाइल कार्रवाई के लिए प्रस्तुत की गई थी, इसके बावजूद अभी तक फाइल के संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है और न ही मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मिल पाया है।

ग्राम पंचायत की ओर से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया जाए।

ज्ञापन देने वालों के ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा, उप प्रधान सुनील नरियाल दलीप राम, संजय कलोनी, राजेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार, कुंवर सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें