
गूंज, उधम सिंह नगर। पंतनगर निवासी पवन चौहान, पुत्र मुन्ना चौहान, के गौला नदी में डूबने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त होते ही विधायक तिलक राज बेहड़ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया तथा चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की जानकारी ली।
विधायक बेहड़ ने प्रशासन एवं NDRF की टीमों को पवन चौहान की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने तथा हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए पवन की तलाश को प्राथमिकता के साथ जारी रखा जाए।मौके पर उप जिलाधिकारी गौरव पांडे एवं तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने पवन चौहान के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन एवं पीड़ादायक समय में वह परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
विधायक बेहड़ ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि पवन सकुशल हों और शीघ्र ही सुरक्षित मिलें। परिवार की पीड़ा को समझते हुए प्रशासन के साथ समन्वय कर पवन की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव अभियान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।”
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
मां वैष्णो देवी, चिंतपूर्णी और ज्वाला जी की ज्योत लेने दो बसों के माध्यम से गए 97 श्रद्धालु, विधायक बेहड़ ने ध्वज दिखा किया रवाना
जयन्ती के अवसर पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री, पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि