पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों और पदाधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण समिति ने किया सम्मानित

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, टनकपुर। माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस एवं तीज पर्व के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता एवं सचिव बाबूलाल यादव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

समारोह में पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका निभाने वाले पर्यावरण प्रेमियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि समिति के फाउंडर मेम्बर्स को विशेष सम्मान देकर उनके योगदान को याद किया गया। वहीं समिति से जुड़े नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को और मजबूती देने के लिए प्रेरित किया गया।

समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित पर्यावरण की नींव तैयार करते हैं।

सचिव बीएल यादव ने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाना और अन्य लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी जन-जागरूकता, स्वच्छता, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को और व्यापक रूप देने का प्रयास करेगी। समारोह में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वालों का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस और तीज पर्व की खुशियों के बीच आयोजित यह सम्मान समारोह पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सामाजिक एकजुटता और सम्मान की खूबसूरत मिसाल बन गया।

इस दौरान माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव बीएल यादव, उपाध्यक्ष सुनीता सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, सदस्य कार्यकारिणी निकिता भार्गव, महेश कुमार, मनीष मेहरा हीरा गिरी, शम्मी कोहली, पुष्पलता, अनुपमा देवल, आशा देवी, सुनीता देवी, हीराकली, मंजू देवी, भगवान देवी, महक, नीलम मिश्रा, ऊषा देवी, मधु देवी, कमला देवी, संतोष देवी, रीता विश्वकर्मा, सूरज आर्या सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें