विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, उधम सिंह नगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय, आवास विकास, किच्छा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।.

समारोह के मुख्य अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय फार्म के पूर्व महाप्रबंधक, पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक (शोध) एवं राइस मिल एसोसिएशन, किच्छा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिंह रहे। डॉ. सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस पहले विधायक बेहड ने उनका गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा, “आजादी हमें असंख्य वीरों के बलिदान से मिली है। तिरंगा हमारे लिए केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने देंगे। हमारा लक्ष्य ऐसा भारत बनाना है, जहां हर नागरिक को समान सम्मान, अवसर और न्याय मिले तथा युवा, किसान, मजदूर और व्यापारी सभी देश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और संविधान के मूल्यों की रक्षा बेहद जरूरी है। आज देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी।

अंत में विधायक तिलक राज बेहड़ ने समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा देश की प्रगति, शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, ओमप्रकाश दुआ, राम बाबू, हरभजन सिंह, गुरचरण सिंह, लियाकत अली, फजील खान,विनोद पन्त,दलीप सिंह बिसथ,संतोष अधिकारी, निर्मल सिंह हंसपाल, सुनीता कश्यप,जीवन जोशी,कैलाश जोशी , कलावती, सुधा जोशी, सुनीता यादव, सोनी बोरा, दलजीत कक्कड़, दानिश मलिक, डिंपल, मनिंदर सिंह, तिरपत पाल सिंह, संजीव चौधरी,अफजाल शेरी,त्रिमल गंगवार,अशोक मित्रा मिस्बाउल कुरैशी,फ़रियाद शाह,अफसार कुरैशी, रिजवान निक्की ,दीप हंसपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें