
गूंज, टनकपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब टनकपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर-1 में अध्ययनरत बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 105 बच्चों को आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में लायंस क्लब टनकपुर के अध्यक्ष रचित मेहरोत्रा, कार्यक्रम संयोजक पुनीत शारदा, सचिव गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष वैभव अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल सहित दीपक शारदा, नरेश अग्रवाल, लायन अंकित अग्रवाल, विनय अग्रवाल, क्रांति मोहन सक्सेना, आलोक अग्रवाल, राजीव आर्य आदि सदस्य उपस्थित रहे।
लायंस क्लब के सदस्यों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना क्लब के सामाजिक सरोकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्लब द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया गया कृष्ण जन्म का प्रसंग, जमकर झूमे श्रद्धालु
बनबसा-टनकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम ने की चार बड़ी घोषणाएं