
गूंज, चम्पावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अभाविप कार्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया।
कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। परिसर को दीपों से रोशन करते हुए सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

अभाविप, टनकपुर के नगर मंत्री प्रियांशु कोहली ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर अभाविप के नगर मंत्री प्रियांशु कोहली, नगर उपाध्यक्ष संजीव कुमार, छात्र संघ उपसचिव रिया आर्या, कोषाध्यक्ष नीतू बिष्ट, महक बोहरा, रोहन गडकोटी, सोनी बोहरा, दीपक पाण्डेय, समर हेनरी, सौरभ पांडेय मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द