
गूंज, चम्पावत। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही दोनों देशों के बीच आपसी मैत्री, भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (SSB) एवं नेपाल पुलिस ने संयुक्त रूप से दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों देशों के सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयों का आदान-प्रदान कर खुशियां साझा कीं। इस दौरान सीमा पर सुरक्षा के साथ-साथ आपसी विश्वास और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने, तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी महत्वपूर्ण सूचना का त्वरित आदान-प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया गया।
चम्पावत पुलिस की ओर से सीमा सुरक्षा के साथ भारत-नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए SSB एवं नेपाल पुलिस सहित सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय और सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द