सहयोग मल्टीस्टेट ने स्कूली बच्चों को बांटे उपहार और वस्त्र, दीपावली की खुशियां कीं साझा, सैलानीगोठ के राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ वितरण कार्यक्रम

Advertisement

गूंज, चम्पावत। दीपावली के पर्व पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की टनकपुर शाखा की ओर से गुरुवार को टनकपुर के सैलानीगोठ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वस्त्र एवं उपहार वितरण किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा 60 बच्चों को वस्त्र एवं उपहार दिए गए।

सोसाइटी के ‘उड़ान’ समूह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को उपहार एवं वस्त्र वितरित किए गए। सोसाइटी की ओर से प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी टनकपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर विजय सिंह सुगड़ा, ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर ललित कुमार जोशी, ब्रांच चैनल मैनेजर सूरज आर्य सहित शाखा के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैलानीगोठ के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या अन्नपूर्णा जोशी तथा शिक्षक जनार्दन खर्कवाल, उमेश चंद्र जोशी, कैलाश पांडे और ममता गहतोड़ी उपस्थित रहे।

सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं जनहितकारी प्रयास जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद वर्गों और बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के साथ ही एक बेहतर समाज के निर्माण में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें