
गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वाणिज्य विभागीय परिषद का गठन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से छात्र-छात्राओं को परिषद के विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।
बैठक में बी.कॉम पंचम सेमेस्टर के छात्र मिलन सिंह मल्ला को परिषद का अध्यक्ष तथा रोहन गड़कोटी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र शुभम कुमार को सचिव और बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्र महक पाण्डेय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में बी.कॉम पंचम सेमेस्टर से विनीत जोशी, तृतीय सेमेस्टर से सुजल सागर तथा प्रथम सेमेस्टर से मो. शाकिब खान को मनोनीत किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार ने नवगठित परिषद के पदाधिकारियों एवं कक्षा प्रतिनिधियों से विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की अपेक्षा जताई।
उन्होंने कहा कि विभागीय परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होगी।
इस दौरान वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ विमल जोशी भी उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द