
गूंज, चम्पावत। भारत की जनगणना 2027 के तहत तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) क्षेत्र में जनसंख्या गणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 1 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होने वाले जनगणना कार्य को लेकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद टनकपुर के 49 तथा तहसील पूर्णागिरी के ग्रामीण क्षेत्रों के 44 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों सहित कुल 93 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर के व्याख्याता वसीम अहमद, आईटीआई टनकपुर के अनुदेशक प्रकाश जोशी, उमेश गड़कोटी एवं दिनेश नाथ ने प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न जानकारियां और तकनीकी प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रारूप में संपन्न कराई जाएगी। इसके तहत 16 नवंबर 2026 से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प उपलब्ध होगा। वहीं, 1 दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे एवं तीसरे बैच का आयोजन 19, 20 और 21 नवंबर को प्रस्तावित है। जनगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द