
गूंज, चम्पावत। टनकपुर के वार्ड संख्या 2 स्थित चंद कॉलोनी में वर्षों पुराना और विशालकाय पीपल का पेड़ स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर खतरे का सबब बना हुआ है। पेड़ की अनियंत्रित और भारी टहनियों के कारण आसपास के मकानों पर क्षति और जनहानि का संकट मंडरा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और नगर पालिका परिषद को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को स्थानीय लोगों ने कैंप कार्यालय में ज्ञापन देते हुए कहा कि एक विशालकाय पीपल के पेड़ की पिछले 10 से 12 वर्षों से कटाई-छंटाई नहीं कराई गई है। पेड़ का फैलाव इतना बढ़ चुका है कि इसकी भारी शाखाएं पास से गुजरने वाली बिजली की मुख्य लाइनों को छू रही हैं। इससे कभी भी बड़ा शॉर्ट सर्किट, आगजनी या जानलेवा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में नगर पालिका और वन विभाग को सूचित किया गया था, परंतु विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विभागों के लचर रवैये से नाराज होकर स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिशासी अधिकारी सहित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
शनिवार को नगर पालिका को दिए पत्र में क्षेत्रवासियों ने उक्त पीपल के वृक्षों की सुरक्षित व वैज्ञानिक तरीके से लॉपिंग (टहनियों की छंटाई) कराने की गुहार लगाई, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना से पहले आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में प्रियंका शर्मा, पूजा शर्मा, सावित्री शर्मा, खुशी, कृष्णा पाल, लक्ष्मी देवी, यशोवती, आशा, पुष्पा, अम्बा दत्त भट्ट, ज्ञानवती देवी आदि कॉलोनीवासियों के हस्ताक्षर शामिल हैं।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द