राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी व शिक्षाशास्त्र की विभागीय परिषद का गठन, दीपक हिंदी व नंदिनी शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष के रूप में हुए मनोनीत

Advertisement

गूंज, चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी के निर्देशन में हिंदी एवं शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, शैक्षणिक अभिरुचि तथा सहभागिता की भावना का विकास करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने परिषद गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. किरन दानू ने विभागीय परिषद के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं हिंदी विभाग की सह-संयोजिका डॉ. निशा ने विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए इसे अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास और सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम बताया। शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति पंत ने कहा कि परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों में शैक्षिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान का समुचित विकास होगा।

हिंदी विभागीय परिषद कार्यकारिणी:

अध्यक्ष: दीपक बेलवाल (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर)

उपाध्यक्ष: विमल सिंह रावत (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)

सचिव: हर्षिता कौलौनी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)

कोषाध्यक्ष: अभिषेक कुमार (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)

कक्षा प्रतिनिधि (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर): दीपक बोहरा

कक्षा प्रतिनिधि (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर): मो. अदियान

कक्षा प्रतिनिधि (बी.ए. पंचम सेमेस्टर): संजीव कुमार

शिक्षाशास्त्र विभागीय परिषद कार्यकारिणी:

अध्यक्ष: नंदिनी (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)

उपाध्यक्ष: ध्रुव कुमार (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)

सचिव: अनुष्का जोशी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)

कोषाध्यक्ष: मो. अदियान (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)

कक्षा प्रतिनिधि (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर): रिया गंगवार

कक्षा प्रतिनिधि (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर): जानकी मेहरा

कक्षा प्रतिनिधि (बी.ए. पंचम सेमेस्टर): मिनाक्षी जोशी

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें