
गूंज, चम्पावत। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े परिवहन निगम के कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर टनकपुर में शुक्रवार को संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया।
कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से निगम में अपनी सेवाएं दे रहे संविदा और विशेष श्रेणी कर्मियों को नियमित किया जाए और नियमितीकरण की प्रकिया पूर्ण होने तक समान कार्य समान वेतन लागू किया जाए, वहीं परिवहन निगम में 700 नई बसें शामिल की जाए, साथ ही हिमांचल प्रदेश की तर्ज पर राजकीय कोष से निगम कर्मचारियों को वेतन दिया जाए।

वहीं धरने पर बैठे कर्मचारियों को चम्पावत विधानसभा के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल ने कर्मचारियों को उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। खर्कवाल ने कहा कि यदि सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी आगे भी मजदूरों और कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके समर्थन में धरना-प्रदर्शन एवं व्यापक आंदोलन करेगी।
टनकपुर में हो रहे अनिश्चितकालीन धरने में संगठन के डिपो मंत्री प्रवीण जोशी, डिपो अध्यक्ष रवि शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह, हरीश जोशी, शेर सिंह बिष्ट, भूपेश गहतोड़ी, सुरेंद्र चिल्वाल, अमित कपूर, अमित चंद, धीरज फर्त्याल, पूरन सिंह, सुरेश पाण्डेय, नईम अहमद, राजू बोरा, महेंद्र पाल, संतोष कुमार, प्रकाश नाथ, हर्ष बहादुर चंद, दीपक बिष्ट, सुनील चंद, लोहाघाट डिपो से डिपो मंत्री संतोष कुमार, दीपक कुमार, दीपक गड़कोटी, शेर सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द