उत्तराखण्ड में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान

Advertisement

गूंज, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू होने से पहले हरिद्वार जनपद की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। उमेश कुमार ने कहा कि विपक्ष ने जनता के मुद्दों को उठाने में उनका साथ नहीं दिया।इसलिए वह इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने घोषणा की कि वह न कांग्रेस में जा रहे हैं और न भाजपा में। उमेश कुमार ने कहा कि वह कांग्रेस व भाजपा में जाकर उन लोगों की जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते जो कल तक उनके दरवाजे पर आकर बैठते थे।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। उनके इस मुद्दे के साथ कोई खड़ा नहीं हो रहा है। इसलिए वह बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

हालांकि अभी उमेश कुमार ने इस्तीफे का ऐलान किया है और उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दिया जाना शेष है। अब देखना होगा कि इस्तीफे के ऐलान के बाद उमेश कुमार का अगला कदम क्या होगा और क्या वो विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौपेंगे या उन्हें किसी तरह से इस्तीफा न देने के लिए मना लिया जाएगा।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें