
गूंज, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू होने से पहले हरिद्वार जनपद की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। उमेश कुमार ने कहा कि विपक्ष ने जनता के मुद्दों को उठाने में उनका साथ नहीं दिया।इसलिए वह इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने घोषणा की कि वह न कांग्रेस में जा रहे हैं और न भाजपा में। उमेश कुमार ने कहा कि वह कांग्रेस व भाजपा में जाकर उन लोगों की जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते जो कल तक उनके दरवाजे पर आकर बैठते थे।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। उनके इस मुद्दे के साथ कोई खड़ा नहीं हो रहा है। इसलिए वह बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।
हालांकि अभी उमेश कुमार ने इस्तीफे का ऐलान किया है और उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दिया जाना शेष है। अब देखना होगा कि इस्तीफे के ऐलान के बाद उमेश कुमार का अगला कदम क्या होगा और क्या वो विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौपेंगे या उन्हें किसी तरह से इस्तीफा न देने के लिए मना लिया जाएगा।
More Stories
उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
पूर्णागिरि रोपवे निर्माण कार्य में अनियमितता की आशंका, 400 से 500 गाड़ी आरबीएम मलबा डालने और साल के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत, शिकायतकर्ता पंकज महर ने प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी: उत्तराखंड में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले जल्द