मुख्यमंत्री धामी द्वारा युवा आयोग के गठन के ऐलान का भाजयुमो ने किया स्वागत, आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

गूंज, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा आयोग के गठन की घोषणा किए जाने का भाजपा युवा मोर्चा ने स्वागत किया है। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा चंपावत के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में टनकपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरित कर युवा आयोग के गठन के ऐलान पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवा आयोग के गठन की घोषणा उत्तराखंड के युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं स्वागतयोग्य कदम है। युवा आयोग के माध्यम से प्रदेश के युवाओं की समस्याओं, आकांक्षाओं और सुझावों को उचित मंच मिलने के साथ ही युवाओं के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार युवाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। युवा आयोग का गठन युवाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए “युवा शक्ति—उत्तराखंड की शक्ति” के संकल्प के साथ प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट, महामंत्री सौरभ पाण्डेय, तनुज जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरीश जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील नरियाल, शैलेश जोशी, भौमिक बोहरा, लोकेंद्र मौनी, रोबिन सिंह, विकास आर्य, मोहन जोशी, ऋषि कलोनी, अंकुश पाण्डेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

📤 यह खबर शेयर करें