
गूंज, उधम सिंह नगर। मां वैष्णो देवी, मां चिंतपूर्णी एवं मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योत लेने के लिए माता वैष्णो तीर्थ यात्रा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की दो बसें रवाना हुईं। करीब 97 श्रद्धालुओं से भरी दोनों बसों को विधायक तिलक राज बेहड़ ने सनातनी ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
यात्रा प्रभारी मनीष सिडाना ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष नवरात्रों के दौरान मां के विभिन्न पवित्र धामों से ज्योत लाने के लिए धार्मिक यात्रा आयोजित की जाती है। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी, मां चिंतपूर्णी और मां ज्वाला जी के धाम से पवित्र ज्योत लेकर नवरात्रों के दौरान किच्छा पहुंचेंगे।
समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र खुराना ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में करीब 97 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। रवाना होने से पूर्व नगर पालिका परिषद किच्छा की ओर से राजेश प्रताप सिंह और गुलशन सिंधी ने श्रद्धालुओं का पटका पहनाकर स्वागत किया तथा उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने श्रद्धालुओं की यात्रा सफल होने तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर पंजाबी सभा अध्यक्ष राजा सुखीजा, सुदेश कक्कड़, विपिन जल्होत्रा, हरीश खनवानी, सुरेंद्र खुराना, मनीष सिडाना, राजकुमार तनेजा, कलावती, गुरप्रीत सिंह, सतीश चड्ढा, नितिन बंसल, भजन लाल अरोड़ा, सुभाष तनेजा, देवेंद्र कुमार सेतिया, वाशु, राजेश अरोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण
जयन्ती के अवसर पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री, पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित कराया जाएगा “अग्निशिखा” सम्मेलन, 1000 छात्राओं को शामिल करने का है लक्ष्य